महासमुन्द

सूने मकान में चोरी
29-Oct-2022 2:36 PM
सूने मकान में चोरी

महासमुंद, 29 अक्टूबर। दीपावली का त्योहार मनाने पैतृक गांव बारनवापारा के रवान गए ठाकुर परिवार के सूने मकान से चोरों ने लगभग 45 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वापस लौटने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। घटना पिथौरा थाना क्षेत्र रावण भांठा वार्ड क्रमांक 2 की है। पिथौरा के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले टिकेश्वर ठाकुर दीपावली का त्योहार मनाने बारनवापारा के रवान गए थे। इसी दौरान चोरों ने चोरी कर ली।

चोर सूने मकान से 45 हजार के गहने ले गए। मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर की शाम जब परिवार वापस लौटा, तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट