महासमुन्द
दीवाली धूमधाम से मनी, राउत नाचा-सुआ नृत्य की धूम रही
28-Oct-2022 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर। दीपावली का त्यौहार महासमुंद जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। धनतेरस को बाजार में दो साल बाद बेहतरीन धनवर्षा से व्यापारी वर्ग को राहत मिली। चौदस को भी लोगों ने सोने चांदी के आभूषण खरीदे और लक्ष्मी पूजा को सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ कपड़े, जेवरस पटाखे आदि की खरीददारी की।
अमावस्या को सूर्य ग्रहण के कारण शहर पूरी तरह बंद रहा और दूसरे दिन एकम को गोवर्धन पूजा से पहले गौरा-गौरी की विदाई कर दी गई। इस दिन गांवों और शहरों में लोगों ने पशुधन की पूजा की पटाखे फोड़े। खासकर गांवों में गोवर्धन पूजा का रस्म भलीभांति पूरी कर ली गई। कल भाई दूज को जिले के कई गांवों में मातर पर्व मनाया गया। इस दौरान राउत नाचा और सुआ नृत्य की धूम रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे