महासमुन्द
सुबह-शाम टहलने निकल रहे लोग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 27 अक्टूबर। 20 अक्टूबर को मानसून की विदाई के पश्चात गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, दीपावली में हल्के ठंड के साथ लोगों ने पटाखे छुड़ाए, लेकिन 25 अक्टूबर से थोड़ी ठंड़ बढ़ गई है और लोग ठंड़ से बचने गर्म कपड़े का सहारा ले रहे हैं, दुकानों में भी दीपावली के बाद से ऊनी कपड़े निकलना शुरू हो गया है, ठंड़ी शुरुआत के पश्चात सुबह-शाम सैर सपाटा करने वालों की भी संख्या में इजाफा हुआ है।
देर तक मानसून रुकने के कारण इस बार ठंड़ लेट से शुरू हुआ, मानसून विदा लेने के पश्चात कोहरे से सुबह पूरा शहर ढक़ा रहता है, ओस बरसने से ठंड़ी बढ़ गई है, आगामी दिनों कड़ाके की ठंड़ पडऩे के भी आसार लगाए जा रहे हैं, हल्की ठंड़ के चपेट में सुबह सफर करने वाले, वाक करने वाले व योग करने वाले आ रहे हैं, ठंड़़ शुरुआत होते ही पसीना बहाने शहर के विभिन्न मार्गो में वॉक करते भी लोगों को देखा जा सकता है, सबसे अधिक नई मंडी, जहां पैदल चलने, दौडऩे योग करने के लिए पर्याप्त जगह व सुविधा है, इसके अलावा भंवरपुर रोड, पुष्प वाटिका, जनपद के पीछे गाड़ऱ्न, पदमपुर रोड, मे सुबह शाम सैकड़ों लोगों को पैदल चलते देखा जा सकता है, वही शहर के विभिन्न कपड़ा दुकानों में भी उनी कंबल, स्वेटर जैकेट ठंड़ से बचने विभिन्न प्रकार के ऊनी सामान निकलने लगे हैं, तो वहीं शहर के कई स्थानों पर ऊनी कपड़े बेचने स्टाल भी लगाया गया है जहां केवल ऊनी कपड़े ही बेचे जा रहे हैं, और ठंड़ शुरू होने के पश्चात धुप में बैठने लोग सूर्योदय के इंतजार भी कर रहे हैं। इसके अलावा ठंड़ से बचने अपने शरीर को ठंड़ के प्रभाव से बचाने के कई तरह के बॉडी लोशन, बोरोप्लस,व क्रीम का भी उपयोग करने लगे हैं। ठंड़ शुरुआत के साथ ही अचानक मौसम में आए बदलाव से मौसमी बीमारियों ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है, सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज भी बढऩे लगे हैं, विगत तीन-चार दिनों में अस्पताल में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है.
ठंड़ से बचने गांव में अलाव का सहारा
ग्रामीण अंचल में ठंड़ से बचने के लिए ग्रामीण जगह-जगह अलाव का सहारा लेते हैं, 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है, सभी खरीदी केंद्रों में अलाव जलेंगे, सुबह से धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र पहुंचने वाले किसान के लिए ठंड़ से बचने अलाव ही एकमात्र सहारा रहता है। वही किसान ब्यारा में, खेत में, रखे धान की अलाव का सहारा लेकर रात भर रखवाली करते हैं।