महासमुन्द

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, हितग्राहियों ने थानें में की शिकायत, आरोपी ठेकेदार फरार
27-Oct-2022 2:15 PM
पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, हितग्राहियों ने थानें में की शिकायत, आरोपी ठेकेदार फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 27 अक्टूबर।
ग्राम चंडीभोना के एक ठेकेदार द्वारा 2 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास की राशि को लेकर कार्य को बीच में अधूरा छोडक़र फरार हो जाने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत हितग्राहियों द्वारा थाना में करते हुए ठेकेदार से राशि दिलवाने या उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है, भवन अधूरा होने के कारण उन्हें अगला किस्त जारी नहीं होने से, अधूरे भवन को पूरा करने हितग्राहियों के द्वारा ब्याज में राशि लेकर अधुरे भवन निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। 

वार्ड क्रमांक एक अंबेडक़र नगर के शहरी प्रधानमंत्री आवास के दो हितग्राहियों पूजा पति लोकनाथ स्वाई, तुलसी पति चतुर्भुज स्वाई ने बताया कि उनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है, चूंकि वे निर्धन परिवार से हैं नियमित मजदूरी से उनका परिवार चलता है, स्वयं से प्रधानमंत्री आवास भवन को बनाने में असक्षम होने पर वे चंडीभोना के एक ठेकेदार अजय यादव प्रधानमंत्री आवास भवन बनाने ठेका में दिया था, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों हितग्राहियों से ठेकेदार के द्वारा 110000 राशि प्रधानमंत्री आवास बनाने लिया था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा मात्र 10 से 15000 का है मकान निर्माण कर आगे का कार्य बंद कर फरार हो जाने, राशि को वापस न देने, भवन अधूरा होने के कारण हितग्राहियों को भवन बनाने आगे की किस्त जारी न होने से क्षुब्ध होकर हितग्राही नगर पालिका में ठेकेदार की शिकायत की, लिखित में ठेकेदार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद ठेकेदार द्वारा अधूरे भवन निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया, जिसकी शिकायत हितग्राहियों के द्वारा सरायपाली थाना में करते हुए गबन की राशि को ठेकेदार से वापस दिलवाने या उसके खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज करने की मांग की है।

ठेकेदार के छोड़े कार्य को ब्याज में राशि लेकर हितग्राही कर रहे हैं पूरा

हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास अधूरा होने के कारण उन्हें आगे की किस्त जारी ना होने, रहने के लिए भवन के अभाव के चलते ब्याज में राशि लेकर ठेकेदार के द्वारा छोड़े कार्य को पूरा कर रहे हैं,


अन्य पोस्ट