महासमुन्द

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने व खरीदने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
21-Oct-2022 4:57 PM
ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने व खरीदने  वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सरायपाली,  21 अक्टूबर। बलौदा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर के बैटरी चोरी करने वाले और खरीदने वाले दो आरोपी को बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया है, बैटरी चोरी करने वाले आरोपी बलौदा चौकी के कुंडापाली गांव का निवासी है, उसके द्वारा भूथिया के एक व्यक्ति को चोरी के बैटरी को बेचा गया था। थाना से मिली जानकारी अनुसार नवीनेन्द्र आचार्य नामक व्यक्ति के द्वारा उनके स्वराज ट्रैक्टर 735 का बैटरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी किए जाने शिकायत किया गया था, पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिला की कुंडा पाली का एक व्यक्ति के द्वारा हाल ही में भूथिया के एक व्यक्ति को ट्रैक्टर की बैटरी बेचा गया है कि सूचना पर पुलिस की टीम संदेही व्यक्ति आकाश साहू 21 को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करना कबूल किया, और भूथिया के बिरंची नंद 42 के पास बेचना बताया गया, पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी आकाश साहू, बैटरी खरीदने वाले आरोपी बिरंची नंद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 411,379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

अन्य पोस्ट