महासमुन्द

170 से भी अधिक गुम मोबाइल को ढूंढकर मालिकों को लौटाया
21-Oct-2022 2:58 PM
170 से भी अधिक गुम मोबाइल को ढूंढकर मालिकों को लौटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अक्टूबर।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में कल जिले भर में प्राप्त गुम मोबाइल की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 170 से भी अधिक मोबाइल खोज कर उनके धारकों को लौटाया गया।
गुम सभी मोबाईल ट्रेक हुआ और अधिकांश मोबाईल दीगर प्रांत ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार के अलावा छत्तीसगढ़ के रायपुर, गरियाबंद, बालोद, बलौदाबाजार,धमतरी में रन करते मिला। जिसे कल पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे, अनु.अधिकारी पुलिस बागबहरा प्रतिभा चंद्रा के हाथों धारकों को दिया गया।
 


अन्य पोस्ट