महासमुन्द
सरायपाली, 20 अक्टूबर। ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेंशन,शौचालय, आवास, राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निराकरण के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत सरायपाली मुख्य कार्यपालन के द्वारा किया गया है। प्रथम चरण के तहत 8 दिनों में 58 पंचायतों के समस्याओं का निराकरण के लिए शिविर लगेगा। प्रत्येक शिविर में 7 से 8 पंचायतों के हितग्राही अपनी समस्या को लेकर निराकरण करवा सकेंगे। जनपद पंचायत से मिली जानकारी अनुसार 20 अक्टूबर को स्कूल भवन छुईपाली में जन समस्या शिविर आयोजित की गई है जहां बटकी, रुढ़ा, घुंचापाली,राफेल,पुटका, पैकिंन,रिमजी व रक्शा पंचायत के ग्रामीण हितग्राहियों की समस्या सुनी जाएगी। इसी तरह 21 अक्टूबर को पूर्व माध्यमिक शाला तोषगांव में अंतरला, राजाडीह, पझरापाली,लमकेनी,सरायपाली,जंगल बेड़ा,कसलबा, 27 अक्टूबर को मिडिल स्कूल केदुआ में जलपुर,बिजातीपाली,बोडेसरा, नवागढ,कोसमपाली,डुडुमचु्वा,रिशेकेला, 28 अक्टूबर को हाई स्कूल चारभाठा में पंडरीपानी, सिंघोड़ा, चिवराकुटा, बांझापाली, बंदलीमा,भगत सरायपाली,कैलेंडा।
31 अक्टूबर को हाई स्कूल टेमरी में बनोभाटा, गेर्रा, डूमरपाली, कोटद्वारी,छिबर्रा, मल्दामाल,बलौदा और अंतरझला, 2 नवंबर को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छिंदपाली में बैतारी,चट्टीगिरोला,भोथलडीह,लिमगांव, परसकोल,दमोदरहा, 3 नवंबर को पूर्व माध्यमिक शाला सेमलिया में भूथिया, तोरेसिहा, सिरबोड़ा, सिरपुर, कुसमीसरार, अर्जुंडा, कलेंडा, गोहेरापाली, 4 नवंबर को पूर्व माध्यमिक शाला पाठसेद्री में बोंदानवापाली, मोहदा, नवरंगपुर, गिरसा, बाराडोली, कंवरपाली, अमरकोट के ग्रामीण हितग्राही जन समस्या निवारण शिविर में जाकर अपनी समस्या बताकर समस्या का निराकरण करवा सकते हैं।