महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 20 अक्टूबर। शासकीय स्कूलों में सबसे अधिक अध्ययनरत विद्यार्थियों वाले स्कूल के नाम से प्रसिद्ध ग्राम पैकिंन स्कूल इन दिनों विषय शिक्षकों की कमी व स्टाफ की समस्या से जूझ रहा है, शासन द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने के बाद स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक की कमी बनी हुई है तो वही कई महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक के पद रिक्त हैं।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम पैकिन में पहली से 12वीं तक कक्षाएं संचालित है,जहां लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं,स्वीकृत पदों की बात करें तो विज्ञान,अंग्रेजी, संस्कृत जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं है।
शिक्षकों ने बताया कि मिडिल स्कूल के एक अंग्रेजी शिक्षक शासन द्वारा नए अंग्रेजी स्कूल खोले जाने के बाद व्यवस्था के तहत शहर के स्कूल चले गये,लेकिन 3 साल बाद भी अभी तक मूल शाला वापस नहीं लौटे हैं,जबकि संलग्नीकरण समाप्त हो चुका है, तो शासन के नियमानुसार उन्हें एक सत्र के पश्चात मूल शाला वापस लौट जाना चाहिए था,लेकिन न तो वे मूल शाला लौटे और ना ही उनके स्थान पर स्थाई किसी शिक्षक की नियुक्ति हुई, जिसके चलते रिकॉर्ड में तो शिक्षक पदस्थ है लेकिन कार्यरत नहीं है,वहां शिक्षक की कमी बनी हुई है,विद्यार्थियों का पढ़ाई प्रभावित हो रहा है।अंग्रेजी माध्यम स्कूल में ड्यूटी करते हैं और प्रतिमाह मूल शाला पैकिन से ही वेतन भुगतान होता है,उनके अन्य स्कूल में सेवा देने से वहां के अध्ययनरत 172 बच्चों का भविष्य शिक्षक की कमी के चलते अंधकार मय हो गया है।
इसी तरह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने के पश्चात स्कूल के दो शिक्षक अंग्रेजी व विज्ञान के अगस्त में चले गए, उनके स्थान पर नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है जिससे दोनों विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों की संख्या अधिक भवन का अभाव के चलते सभी कक्षाएं 2 से 3 शिफ्ट में लगती है,
हायर सेकेंडरी में 23 स्वीकृत पद में से 16 पद रिक्त, मिडिल में स्वीकृत सभी पद है रिक्त
शासन द्वारा स्वीकृत पदों की बात करें तो कई महत्वपूर्ण विषय शिक्षकों की कमी है, अन्य स्वीकृत पद रिक्त है, स्टाफ की समस्या बनी हुई है, शासन द्वारा हाई,हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वीकृत एक प्राचार्य के पद रिक्त है,जीव विज्ञान में 1 पद स्वीकृत, वह रिक्त है, अंग्रेजी में 2 पद स्वीकृत है एक रिक्त है, संस्कृत में 2 पद स्वीकृत एक रिक्त, रसायन में एक पद रिक्त,भृत्य में 4 स्वीकृत चारों रिक्त, कलेक्टर दर पर अंशकालीन दो भृत्य रिक्त, भूगोल में 1 पद स्वीकृत रिक्त, ग्रंथपाल में 1 पद स्वीकृत रिक्त, कृषि शिक्षक 1 पद स्वीकृत रिक्त, प्रयोगशाला में 3 पद स्वीकृत दो रिक्त, सहायक ग्रेड 3 1 पद स्वीकृत बीईओ कार्यालय में व्यवस्था के तहत कार्यरत। इसी तरह मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के 1 पद स्वीकृत रिक्त है, विषय शिक्षक
2 रिक्त, भृत्य एक पद रिक्त है।
स्वीकृत चपरासी के सभी छह पद रिक्त, छात्राओं का सुरक्षा भगवान भरोसे विद्यार्थियों की संख्या पर नजर डालें तो छठी से आठवीं तक लगभग 170विद्यार्थी, नौवीं से बारहवीं तक 555 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जिसमें 60त्न छात्राएं अध्ययन कर रही हैं, छात्राओं कि अधिकता होने के बावजूद स्वीकृत 6 चपरासी में से सभी पद रिक्त हैं,जिससे छात्राओं का सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे, शासन द्वारा महिला चपरासी की व्यवस्था करने की सख्त आवश्यकता है।
शिक्षक की व्यवस्था करने शिक्षा विभाग को लिखा गया है पत्र- प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य प्रभात कुमार भोई से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विषय शिक्षकों के अन्य स्कूल व्यवस्था में चले जाने के बाद मूल शाला वापस न लौटने व स्वीकृत पद अनुरूप शिक्षक पदस्थ ना होने से बच्चों कि पढ़ाई प्रभावित हो रही है, विद्यार्थियों की संख्या व पढ़ाई में नंबर वन स्थान पर रहने वाले स्कूल शिक्षक की कमी,स्टाफ की कमी के चलते पढ़ाई में पिछड़ गया है,स्वीकृत पद अनुरुप स्टाफ की व्यवस्था की सख्त आवश्यकता है, अन्यथा विद्यार्थियों की संख्या भी घटेगी और ग्रामीण अंचल के स्कूल पढ़ाई में पिछ्ड़ता जाएगा। रिक्त पदों की संख्या को शिक्षा विभाग को जानकारी देकर शीघ्र पूरा करने पत्र भी लिखा गया है।