महासमुन्द

सेवानिवृत्त कर्मी को नपा परिसर से बाजे-गाजे के साथ दी विदाई
20-Oct-2022 2:33 PM
सेवानिवृत्त कर्मी को नपा परिसर से बाजे-गाजे के साथ दी विदाई

महासमुंद,20 अक्टूबर। नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मचारी राजू सोनी को आज बड़े ही उत्साह पूर्वक बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ विदाई दी गई। नगर पालिका परिसर में ऐसा पहला मौका रहा है जब सफाई विभाग में लंबे अर्से अपनी सेवाएं दे चुके और सेवानिवृत्त हुए राजू सोनी को खुशनुमा माहौल में विदाई दी गई।

नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षद महेन्द्र जैन, माधवी सिका, लता कैलाश चंद्राकर, सीएमओ आशीष तिवारी ने इस दौरान राजू सोनी को शाल श्रीफल और जीपीएफ तथा अवकाश नगदीकरण का चेक प्रदान किया। विदाई के मौके पर नपा अध्यक्ष श्रीमती  महिलांग ने कहा कि इन्होंने लंबे समय से नगर पालिका जैसी संस्थान को अपनी सेवाएं दी है। सेवानिवृत्त होने का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति अब किसी काबिल नहीं। सेवानिवृत्त होने के बाद व्यक्ति का पूरा समय अपने घर परिवार के लिए होता है।

इस अवसर पर करण यादव, जितेन्द्र महंती, नौशाद बक्श, सीताराम तेलक, इंदर सिंह ठाकुर, दिलीप चंद्राकर, जीतू सोनी सहित सेवानिवृत्त हुए श्री सोनी कै परिवारजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट