महासमुन्द

अस्थाई पटाखा दुकान के आबंटन की प्रक्रिया पूरी, हाईस्कूल में लगेंगी दुकानें
19-Oct-2022 7:36 PM
अस्थाई पटाखा दुकान के आबंटन की प्रक्रिया पूरी, हाईस्कूल में लगेंगी दुकानें

महासमुंद,19 अक्टूबर। कल मंगलवार को अस्थाई पटाखा दुकान के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई। अस्थाई पटाखा व्यवसायियों को दुकान लगाने के लिए जगह मिल गई है। हाईस्कूल परिसर में 55 अस्थाई पटाखा दुकान लगेगी। हर साल की भांति इस साल भी अस्थाई पटाखा बाजार की दुकानों का आबंटन लॉटरी पद्घति से की गई।

एक दुकानदार से पालिका ने 2200 रुपए राशि जमा कराई है। वहीं कलेक्टर ने भी अस्थाई दुकानों में समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं।

55 अस्थाई दुकान संचालक कल मंगलवार को पालिका के सभा कक्ष में पहुंचे। जहां दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की उपस्थिति में आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। यह आवंटन 17 अक्टूबर को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से रद्द होने के कारण कल 18 को हुआ। हालांकि व्यवसायियों ने इसका विरोध भी जताया लेकिन बाद में जब 18 अक्टूबर का समय मिला तो वे शांत हो गए।

इस बार पालिका को 55 दुकानों से 1 लाख 21 हजार रुपए का राजस्व मिला। इस राजस्व का कुछ हिस्सा हाईस्कूल मैदान प्रबंधन

कमेटी को भी जाएगा। पर्व को लेकर व्यवसायी जल्द ही आवंटन की मांग कर रहे थे। क्योंकि पर्व मात्र पांच दिन ही शेष रह गया है। आज से  स्कूल परिसर में पटाख दुकाने लगाना शुरू होंगी।

कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को पटाखा विक्रय स्थलों पर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पटाखों के विक्रेताओं से भी आग्रह किया कि वे कम उम्र के बच्चों को सीधे पटाखे न बेचें। बच्चों को अभिभावक की उपस्थिति में ही पटाखे दें। छोटे पटाखे जैसे फुलझड़ी, चकरी,अनार भी दुकानदार अभिभावक के सामने ही बच्चों को विक्रय करें ताकि किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना न हो सके।


अन्य पोस्ट