महासमुन्द

जयदेव सतपथी महाविद्यालय बसना में गरीबी उन्मूलन दिवस
19-Oct-2022 4:39 PM
जयदेव सतपथी महाविद्यालय बसना में गरीबी उन्मूलन दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अक्टूबर।
स्वर्गीय जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में सोमवार 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की ओर से अर्थशास्त्र प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विषय का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रतिभागियों ने गरीबी उन्मूलन पर गरीबी का निवारण, गरीबों की समस्या, गरीबी के कारण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस दौरान अर्थशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक विजय कुमार कठाने ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में गरीबों की संख्या अमीरों की अपेक्षा काफी ज्यादा है।
गरीबी न केवल आर्थिक समस्या है बल्कि सामाजिक समस्या भी है। गरीबी ऐसा अभिशाप है जिसके कारण से व्यक्ति उन्नति नहीं कर सकता है। इस दौरान अर्थशास्त्र प्रोजेक्ट बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजू सोनी,द्वितीय स्थान पर ममता रात्रे एवं नरेश साव, तृतीय स्थान पर इंदुमती बरिहा रहीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसके साव, सहायक प्राध्यापक एनके प्रधान, आरती साव, डा. के. बखला, दीपक कुमार साहू, विजय कुमार कठाने, अजय जल छत्री, गीतिका प्रधान, जागेश्वर अजय, रोशनी गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, साजन चौधरी ने निर्णायक की भूमिका में अपना योगदान दिया।
 


अन्य पोस्ट