महासमुन्द

सम्मान निधि, न्याय योजना की राशि से किसान मनाएंगे दीपावली
19-Oct-2022 2:32 PM
सम्मान निधि, न्याय योजना की राशि से किसान मनाएंगे दीपावली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 19 अक्टूबर।
केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किसानों को दीपावली पूर्व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व राजीव गांधी न्याय योजना की राशि जमा किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है, धान बेचने के पूर्व दीपावली त्यौहार को लेकर किसान परेशान थे, इस सम्मान निधि, न्याय योजना की राशि से किसान दीपावली त्यौहार मनाएंगे, खाते में राशि जमा होते ही राशि निकालने बैंकों में किसानों कि भारी भीड़ लग रही है,सम्मान निधि के तहत 25964 किसान,न्याय योजना के तहत 23641किसान लाभान्वित हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 17 अक्टूबर को प्रदेश की सभी पंजीकृत धान बेचने वाले किसानों के खाता में राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त जमा की गई है, ब्लॉक में इस योजना के तहत 23641 किसानों खाता में लगभग 21 करोड रुपए राशि जमा हुई है, जिसमें सरायपाली के 15 उपार्जन केंद्रों में 16008 पंजीकृत किसानों में से 14945 किसानों खाता में 12 करोड़ 96 लाख 16 हजार 620 रुपये, जबकि तोरेसिंहा जिला सहकारी बैंक अंतर्गत आने वाले 11 उपार्जन केंद्रों के 9435 पंजीकृत किसानों में से 8696 धान बेचने वाले किसानों के खाते में 7 करोड़ 90 लाख 50 हजार की राशि जमा हुई है. इस तरह कुल 25443 पंजीकृत किसानों में से धान बेचने वाले 23641 किसानों के खाते में 20 करोड़ 88 लाख 66 हजार 620 रु. राशि जमा हुई है।जबकि 1802 ऐसे किसान है जो धान बेचने से वंचित हो गए थे, वे योजना के लाभ से भी वंचित हो गये,सम्मान निधि से 26 हजार  किसान हुए लाभान्वित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ब्लॉक के 25964 किसान लाभान्वित हुए हैं, जिनके खाता में कल 17 अक्टूबर को 5 करोड़ 19 लाख 28 हजार केंद्र सरकार के द्वारा राशि जमा की गई। जबकि 2321 ऐसे किसान हैं जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं करवाया है, जिसके चलते वे इस योजना का लाभ लेने से वंचित हो गए हैं, अगर योजना से वंचित किसान आज भी द्ग-द्म4ष् करवाते हैं,तो उन्हें केंद्र सरकार की ओर से सम्मान निधि के रूप में मिलने वाले 2000 हजार रुपये राशि प्राप्त होगी।

ऑफरों से सजा बाजार,इस बार खूब होगी खरीददारी
दीपावली में खरीदारी के लिए किसानों के खाता में दो योजना के तहत राशि जमा होने से इस बार बाजार गुलजार होने की संभावना जताई जा रही हैं, दीपावली के सप्ताह दिन पूर्व से ही बाजार में विभिन्न प्रकार के ऑफरों से बाजार सज गया हैं, किसानों के हाथ में पैसा होने से व कोरोनाकाल के 2 वर्ष बाद इस बार खुब खरीदारी होने वाली है। सबसे अधिक धनतेरस, दीपावली पर कपड़ा, बर्तन, ज्वेलर्स व वाहनों की खरीदारी होती है, संभावना जताई जा रहा है कि इस वर्ष धनतेरस व दीपावली में धन वर्षा होने वाली है।
 


अन्य पोस्ट