महासमुन्द
सरायपाली, 19 अक्टूबर। धान और मक्का के अलावा राज्य सरकार के द्वारा उड़द,मूंग,अरहर की भी इस वर्ष से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी और कल 17 अक्टूबर से खरीदी प्रारंभ हुई, आगामी 16 दिसंबर तक किसान समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्र में अपने टिकरा फसल को बेच सकेंगे,सरायपाली बसना के लिए एकमात्र बसना वेयरहाउस को खरीदी केंद्र बनाया गया है,
अभी तक शासन द्वारा धान और मक्का का ही समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाता था,लेकिन किसानों द्वारा धान के साथ-साथ टिकरा फसल भी ली जाती है, एक साथ किसानों द्वारा उपजाये धान और टिकरा फसल में से केवल धान का ही समर्थन मूल्य पर खरीदी होने से किसान चिंतित थे,किसानों की ओर से टिकरा फसल दलहन की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने की मांग उठ रही थी।
राज्य सरकार ने किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए खरीफ 2022- 23 से समर्थन मूल्य पर टिकरा फसल को भी लेने की शुरुआत कर रही है, जिससे किसानों को उपजाये उड़द, मूंग अरहर को बेचने की समस्या समाप्त हो गई है।
ज्ञात हो कि शासन द्वारा इस वर्ष से समर्थन मूल्य पर दलहन अरहर,मूंग,उड़द की भी खरीदी की जाएगी, जिसकी शुरुआत कल से प्रारंभ होगी और आगामी 16 दिसंबर तक खरीदी की जाएगी, शुरुआत में सरायपाली, बसना के लिए एकमात्र स्टेट वेयरहाउस गोदाम बसना को ही खरीदी केंद्र बनाया गया है, जहां सरायपाली,बसना के लगभग 80000 किसान दलहन फसल बेचेंगे, जबकि धान खरीदी आगामी 1 नवंबर से शुरू होगी,सरायपाली, तोरेसिंहा में धान के लिए जहां 26 उपार्जन केंद्र है, वही बसना में 27 उपार्जन केंद्र हैं, लेकिन धान की अपेक्षा टिकरा फसल नगण्य होने व अधिकांश किसानों द्वारा घर उपयोग के लिए ही टिकरा फसल लेने के चलते,सरायपाली,बसना के लिए एकमात्र उपार्जन केंद्र बनाया गया है।
*किसानों को मिलेगा टिकरा फसल का सही दाम*
अभी तक टिकरा फसल लेने वाले किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा था लेकिन समर्थन मूल्य में खरीदी शुरू होने के पश्चात उन्हें उड़द ,मूंग, अरहर फसल का सही दाम मिलेगा, टिकरा फसल दलहन का समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को बड़ी राहत मिल जायेगी ,शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उड़द प्रति कुंटल 6600 रुपए मूंग 7755, और अरहर 66 सो रुपए कि दर से खरीदी की जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी,व खरीदी प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
*किसानों का गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर होगी, टिकरा फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी*
गिरदावरी में उड़द, मूंग,अरहर की खेती जिस किसानों का रकबा अनुसार उल्लेख है, वे किसान ही समर्थन मूल्य पर अपने दलहन फसल को बेच सकेंगे। गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर ही टिकरा फसल की खरीदी होगी, खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नवा रायपुर को जिम्मेदारी दी गई है।