महासमुन्द

प्राथमिक सहकारी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्ष पहुंचे संसदीय सचिव निवास
19-Oct-2022 2:25 PM
प्राथमिक सहकारी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्ष पहुंचे संसदीय सचिव निवास

मनोनयन होने पर जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अक्टूबर।
विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक सहकारी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान अध्यक्षों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को किसान हित में काम करने हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की अनुशंसा पर हुई है। जिस पर कल मंगलवार को नवनियुक्ति समिति अध्यक्ष झालखम्हरियासे परमेश्वर साहू, नायकबांधा हुमन दीवान, खट्टी  हुलासगिरी गोस्वामी, बरोंडाबाजार किशन देवांगन, कनेकेरा परमानंद साहू, पिटियाझर प्रहलाद ध्रुव, बम्हनी राजू यादव, बेमचा संतोष चंद्राकर,  बिरकोनी मानिक साहू, जलकी से केशव चौधरी, सिरपुर दिलीप जैन, लहंगर राधेलाल सिन्हा, झलप लमकेश्वर साहू, सरेकेल रामजी ध्रुव, सरईपाली डागाराम साहू, नरतोरा राजेंद्र दीवान,बनपचरी गंगाराम पटेल तथा रायतुम से कृष्ण कुमार नर्मदा ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान अपनी नियुक्ति पर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया।


अन्य पोस्ट