महासमुन्द

भाजपा पार्षद मानसिंग ने कांग्रेस का थामा हाथ
18-Oct-2022 2:45 PM
भाजपा पार्षद मानसिंग ने कांग्रेस का थामा हाथ

महासमुंद,18 अक्टूबर। नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद ने कल कांग्रेस प्रवेश किया है। संसदीय सचिव विनोद कुमार चंद्राकर ने उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद मानसिंग ध्रुव ने प्रदेश सरकार की नीतियों और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने पर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की। 


इस दौरान पार्षद विजय बांधे, केके साहू, शैलेन्द्र सेन, गजेन्द्र साहू, दादूराम नायक, मानिक साहू, दिलीप चन्द्राकर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट