महासमुन्द

चौहान समाज का चुनाव, गौतम ब्लॉक अध्यक्ष
17-Oct-2022 7:32 PM
चौहान  समाज का चुनाव, गौतम  ब्लॉक अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बसना, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ चौहान (गाड़ा) समाज का चुनाव ग्राम धुमाभाठा में हुआ। जिसमें 11 परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण समाज के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से गौतम चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष, आनन्द प्रभाकर को सचिव, रूपलाल चौहान को कोषाध्यक्ष, दाऊ राम सागर, राधेराम नंद, बसन्त चौहान और सोमलाल को उपाध्यक्ष, परसुराम चौहान को सह सचिव, मनराखन सोनवानी-प्रेमलाल चौहान को संरक्षक बनाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल चौहान, देवप्रसाद चौहान, अनिल कुमार, गोकुलानंद चौहान तथा चौहान समाज के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे ।

सराईपाली परिक्षेत्र के छतीसगढ़ प्रदेश चौहान समाज का चुनाव 25 सितंबर को सम्पन्न हुआ था, जिसका शपथ ग्रहण समारोह 30 अक्टूबर को सराईपाली में किया जाएगा। संरक्षक पंच राम चौहान, अध्यक्ष जगदीश चौहान कोषाध्यक्ष सुंदरलाल सचिव चमरादीप सराईपाली ब्लॉक बाकी सदस्यों का शपथग्रहण के बाद चयन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट