महासमुन्द

पूर्व विधायक ने जानी ग्रामीणों की समस्याएं
17-Oct-2022 2:44 PM
पूर्व विधायक ने जानी  ग्रामीणों की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अक्टूबर।
पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपडा़ ने अक्टूबर को ग्राम अमोरी (अमोरा) में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं गांव के नागरिकों से भेंट कर ग्राम की समस्याओं एवं भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के संबंध में चर्चा की। 

डॉ. चोपडा़ ने भारतीय जनता पार्टी की विस्तार के साथ साथ केन्द्र सरकार द्वारा जनता के हित में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओ प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वाला योजना, अन्नयोजना (5 किलो ), किसान निधि योजना आदि के बारे में बताया तथा अनौपचारिक रूप से चाय का आनंद लिया। 

इस दौरान सालिक राम ध्रुव, परसादी लाल ध्रुव , महेश राम यादव , अर्जुन लाल पटेल, भोजराम पटेल, प्रेमसिंग यादव, मणिराम पटेल, हीरालाल ध्रुव, संतोष /धु्रव, चैनसिंग धु्रव आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट