महासमुन्द

परसवानी उपार्जन केन्द्र में 1 करोड़ की बोगस धान खरीदी, 7 महीने बाद भी जांच अधूरी, फिर खरीदी की तैयारी
17-Oct-2022 2:40 PM
परसवानी उपार्जन केन्द्र में 1 करोड़ की बोगस धान खरीदी,  7 महीने बाद भी जांच अधूरी, फिर खरीदी की तैयारी

महासमुंद,17अक्टूबर। जिले के सांकरा सहकारी समिति के परसवानी उपार्जन केन्द्र में 4 हजार क्विंटल करीब 1 करोड़ की बोगस धान खरीदी पर जांच 7 महीने बाद भी अधूरी है। दोषियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है और अब एक बार फिर से इस उपार्जन केंद्र में खरीदी की तैयारी चल रही है।

गौरतलब है कि उपार्जन केन्द्र परसवानी में विपणन वर्ष 2021- 22 में समर्थन मूल्य पर 58 हजार 389 क्विंटल धान कीमत 14 करोड़ 59 लाख 72 हजार 500 रुपए की खरीदी की गई थी, जिसके एवज में 14 मार्च तक 23 हजार 780 क्विंटल धान का उठाव किया गया था। जिसमें से मिलरों को 34609 क्विंटल का डीओ जारी हुआ। मिलों द्वारा 29 हजार 819 का धान ही उठाव किया गया था। शेष 4790 क्विंटल धान का उठाव नहीं हो पाया क्योंकि मौके पर उतना धान बचा ही नहीं था।
इस समिति में धान उठाव के दौरान 800 क्विंटल धान ही भौतिक रूप से मौके पर पाया गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद आनन फानन में दो मिलरों ने 2040 क्विंटल धान के उठाने की जानकारी दी। जबकि मौके उतना धान मौजूद ही नहीं था।
 


अन्य पोस्ट