महासमुन्द

तीन लाख की लागत से बनेगा आदिवासी समाज के लिए भवन
17-Oct-2022 2:37 PM
तीन लाख की लागत से बनेगा आदिवासी समाज के लिए भवन

समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव ने की राशि देने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अक्टूबर।
ग्राम नवागांव के खैरवार डेरा में तीन लाख रुपए की लागत से आदिवासी समाज के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा। समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

रविवार को ग्राम नवागांव के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर बताया कि खैरवार डेरा में एक भी सामुदायिक भवन नहीं है। जिससे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां करीब 70 से 75 परिवार निवाससरत हैं। लिहाजा आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम होते रहता है। भवन नहीं होने से काफी परेशानी होती है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए राशि देने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

राशि की घोषणा पर बाबूलाल खैरवार, कन्हैया लाल, धनंजय, जगदीश कुमार, रामलाल, कृष्णकुमार, मुंशीलाल, कुलेश्वर कुमार, पांडेराम, परदेशी, गोकुल, विष्णु कुमार, सुकलाल, रामजी, ब्रम्हा कुमार, धनसिंग, पंडितराम, शंकर प्रसाद, उत्तर प्रसाद खैरवार आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
 


अन्य पोस्ट