महासमुन्द

सपोर्टिव सुपरविजन कार्यशाला का दूसरा चरण प्रशिक्षु पर्यवेक्षकों ने सीखे पर्यवेक्षण के नए गुर
16-Oct-2022 5:26 PM
सपोर्टिव सुपरविजन कार्यशाला का दूसरा चरण प्रशिक्षु पर्यवेक्षकों ने सीखे पर्यवेक्षण के नए गुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अक्टूबर।
जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में सपोर्टिव सुपरविजन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का दूसरा चरण का 12 और 13 तारीख को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुआ। यह प्रशिक्षण, यूनिसेफ  छत्तीसगढ़, जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से पर्यवेक्षकों के कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने के सभी बिंदुओं पर बात की गई। उन्हें पर्यवेक्षण के नए गुर बताए गए। इससे उनमें मेंटरशिप,संयोजन, टीम को सपोर्ट करने आदि अनेक ऐसे गुणों को विकसित करने पर प्रशिक्षण दिया गया। ताकि 5 संकल्प कार्यक्रम को आशातीत सफलता मिल सके।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में यूनिसेफ के राज्य सलाहकार अभिषेक त्रिपाठी, जिला मोबिलाइजेशन सलाहकार शशांक शर्मा ने पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस मामले में महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले का कहना है कि यह लाभदायक है और निश्चित ही इस कार्यशाला का परिणाम भविष्य में काफी बेहतर प्राप्त होगा। प्रशिक्षकों के अलावा यूनिसेफ  डीएमसी तेज सारथी सहित सैकड़ों प्रशिक्षु अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट