महासमुन्द
47 लीटर महुआ शराब संग 4 गिरफ्तार
16-Oct-2022 5:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 16 अक्टूबर। बया पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम सैयां भाठा में शनिवार को पुलिस ने 47 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है।
बया पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी सउनि देवानंद माथुर ने बताया कि शनिवार को चौकी स्टाफ एव वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के ग्राम सैयांभाठा में सुबह दबिश दी। छापेमारी कार्यवाही में 4 ग्रामीणों के घर से कुल 47 लीटर शराब जब्त की गई।
इसके अलावा शराब बनाने हेतु रखी गई 12 च्ंिटल महुआ भी मौके पर नष्ट किया गया। आरोपी- रामलाल कैवत्र्य, (60), राकेश रात्रे (26), प्रेम लाल यादव (30), राजकुमार कैवत्र्य (35) बताए गए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे