महासमुन्द

चोरी के आरोप में आठवीं के छात्र के पीट में घोंपा चाकू, घायल
16-Oct-2022 4:42 PM
चोरी के आरोप में आठवीं के छात्र के पीट में घोंपा चाकू, घायल

सरायपाली, 16 अक्टूबर। दशहरा देखने आए रायपुर के एक 8वीं की छात्र का बाजार पारा में 13 अक्टूबर की रात्रि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के द्वारा चोरी के आरोप में पीठ में चाकू घोंपने का मामला सामने आया है, जिससे वह छात्र घायल हो गया और उन्हें रायपुर रिफर किया गया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार रायपुर निवासी महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका सबसे छोटा पुत्र कक्षा आठवीं का छात्र है, प्रार्थिया के जीजा रामलाल डोंगरे के यहां बाजार पारा दशहरा देखने चार-पांच दिन पूर्व आया था, विगत 13 अक्टूबर कि रात्रि को उसके जीजा ने फोन लगाकर बताया कि तुषार को मोबाइल चोरी के आरोप में मोहल्ले के समीर महानंद नामक लडक़ा के द्वारा गाली गलौज कर उसके पीट में चाकू मार दिया है, जिससे काफी खून बहने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें रायपुर रिफर किया गया है।

पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,324,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट