महासमुन्द

अंतरराज्यीय कबड्डी स्पर्धा में कौहाकुड़ा प्रथम
16-Oct-2022 4:35 PM
अंतरराज्यीय कबड्डी स्पर्धा में कौहाकुड़ा प्रथम

महासमुंद,16 अक्टूबर। यंग स्टार कबड्डी कमेटी ग्राम कुसमी देवरी के तत्वावधान में गत दिवस दो दिवसीय अंतरराज्यीय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आनंद लेने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। इसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.चमन निषाद, ताराचंद पटेल, अजय देवांगन, मिलाप पटेल व मोतीचंद पटेल शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि कबड्डी अनिश्चितता का खेल है। अंतिम क्षण तक खिलाड़ी मेहनत करके अपनी टीम को जीत दिला सकता है।  खिलाड़ी को यदि मैदान में हार मिलती है तो वे निराश न होकर अपनी गलती को सुधारें और पूरे जोश के साथ अगले मैच के मैदान में उतरें। इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार कौहाकुड़ा को 10001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार नरतोरी को 7001 रुपए और तृतीय पुरस्कार डोगाखमरिया को 5001 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार मांगुरपानी ओडिशा को 3001 रुपए अतिथियों ने दिया।
इस दौरान आयोजक समिति में डा. फिंगेश्वर साहू, गणेशु पटेल, कमलेश साहू, शत्रुघन पटेल, योगराज पटेल व राजू मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट