महासमुन्द

22वीं राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा मिनी गोल्फ, वुडबॉल में तुसदा स्कूल को रजत
16-Oct-2022 4:34 PM
22वीं राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा मिनी गोल्फ, वुडबॉल में तुसदा स्कूल को रजत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अक्टूबर।
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल तुसदा के खिलाडिय़ों ने 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मिनी गोल्फ, वुडबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को रजत पदक दिलाई है। व्यायाम शिक्षिका अंजु प्रजापति ने जानकारी दी है कि 11 से 14 अक्टूबर तक अंबिकापुर में 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिसमें 5 जोन के खिलाड़ी शामिल हुए थे। रायपुर जोन से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसदा बागबाहरा के 6 खिलाड़ी का चयन मिनी गोल्फ  में व 19 वर्ष बालक में गजेंद्र निषाद, लोमेश दीवान, प्रताप साहू व 19 वर्ष बालिका में गायत्री शर्मा, डिकेश्वरी,गरिमा दीवान का हुआ था। खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने टीम को रजत पदक दिलाया। इसी प्रकार वुडबॉल खेल में 3 खिलाडिय़ों का चयन हुआ था। इसमे में 19 वर्ष बालक में हरीश यादव और 19 वर्ष बालिका में पुष्पाजंली, लिलेश्वरी का चयन हुआ था। खिलाडिय़ों ने जौहर दिखाते हुए कास्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, बागबाहरा बीईओ कैलाश वर्मा, एबीईओ नितिन लहरे, संस्था के प्राचार्य महेंद्र सिंह मरकाम, संकुल समन्वयक सालिक राम साहू ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।


अन्य पोस्ट