महासमुन्द
छेडख़ानी: दुकान संचालक गिरफ्तार
16-Oct-2022 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 अक्टूबर। जिले के एक किराना दुकान संचालक को पुलिस ने नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला खल्लारी थाने का है। घटना कल शनिवार की बताई जा रही है। खल्लारी थाना प्रभारी आशोक वैष्णव ने बताया कि नाबालिग लडक़ी व उसके परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बाजार पारा खल्लारी स्थित किराना दुकान में उसकी 14 वर्षीय बेटी सामान लेने के लिए गई थी। दुकान के संचालक हेमलाल साहू 62 साल ने उसकी बेटी के साथ छींटाकशी और छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद प्रभारी ने प्रधान आरक्षक सतीश पाण्डेय को गिरफ्तार करने टीम के साथ भेजा। टीम ने बाजार पारा पहुंच किराना दुकान के संचालक हेमलाल साहू को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे