महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली/ महासमुंद,16 अक्टूबर। सरायपाली व सिंघोड़ा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते हुए 17 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 57 हजार 100 नगद व 3 लाख 75 हजार रुपए की बाइकए मोबाइल व कार जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने व अवैध कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश थाना व चौकी प्रभारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली के ग्राम उमरिया गली में आम जगह पर जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए में ग्राम उमरिया निवासी लव कुमार 40 साल, घनश्याम मिरी48, विजय कुमार निषाद 42, संत राम निषाद40, कन्हैया लाल पटेल 42, खीरसागर भोई 24, अशोक देवांगन 34, जनमंजय भोई 21, चन्द्रशेखर नायक 45, भंवरपुर चौकी बसना निवासी हृदय देवांगन 45, आदर्श नगर बसना निवासी आकाश पीटर 30 एवं इनायत खान 29 साल शामिल हैं।
इसी तरह सिंघोड़ा प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि सागरपाली चौक दवाई दुकान के सामने कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना पर टीम पहुंची और घेराबंदी कर 5 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम गोहेदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना निवासी गणेश प्रधान 40, संजीव कुमार प्रधान 40, ग्राम रिमजी थाना सिंघोड़ा निवासी मोहन पटेल 44, बेणुधर पटेल 50 एवं दुरुगपाली चौकी भंवरपुर बसना निवासी गजानंद साहू 36 साल शामिल हैं। इनके पास से टीम ने नकदी 35 हजार रुपए, 5 मोबाइल कीमती 50 हजार, बाइक 25 हजार, कार कीमती 3 लाख कुल 4 लाख 10 हजार रुपए जब्त किया।