महासमुन्द

2 मामले में 70 लीटर महुआ शराब के साथ चार गिरफ्तार
16-Oct-2022 3:34 PM
2 मामले में 70 लीटर महुआ शराब के साथ चार गिरफ्तार

सरायपाली, 16 अक्टूबर। सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम छुईपाली में बिक्री के लिए अवैध रूप से रखे महुआ शराब के साथ 2 प्रकरण में चार आरोपियों को सिघोंड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपियों से 70 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। 
 थाना से मिली जानकारी अनुसार सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नर्सरी के पास छुईपाली में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हैं,कि सूचना पर पुलिस ने 2 प्रकरण में 4 लोगों को गिरफ्तार कर 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है पकड़ाये गये आरोपियों रविन्द्र बारला (26), राजेन्द्र बारला( 22) ग्राम छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के संयुक्त कब्जे से 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये,वहीं एक अन्य मामला में विजय बारला (35), संजय बारला (26) छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के कब्जे से 50 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 10000 रूपये, इस तरह 2 प्रकरण में 70 लीटर महुआ शराब को जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्व पुलिस ने धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर विवेचना में लिया है।

संप्रेक्षण गृह से फरार 3 बालक पकड़ाए, एक की तलाश
 दंतेवाड़ा,16 अक्टूबर। दंतेवाड़ा पुलिस को बाल संप्रेक्षण गृह से विगत रात्रि चार बालकों के फरार होने की जानकारी मिली। उक्त बाल संप्रेक्षण गृह जीडी कॉलोनी में स्थित है। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बालकों को दस्तयाब करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम गठित की। उक्त टीम द्वारा चारों विधि से संघर्षरत बालकों की तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बालक दंतेवाड़ा के चूड़ी टिकरापारा में दस्तयाब किया गया, वहीं विधि से संघर्षरत दो बालकों को बोधघाट पुलिस जिला बस्तर और रेलवे  पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बस्तर जिले से दस्तयाब किया गया। एक विधि से संघर्षरत बालक की तलाश तेजी से जारी है।

 


अन्य पोस्ट