महासमुन्द
राज्योत्सव में न्यौता देने अंडमान निकोबार जाएंगे संसदीय सचिव
16-Oct-2022 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 अक्टूबर। राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव के आयोजन में न्यौता देने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से एक टीम अंडमान निकोबार जाएगी। गौरतलब है कि एक से तीन नवंबर तक राजधानी रायपुर में राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसका न्यौता देने विधायकों व अधिकारियों की टीम बनाई है। जिसके लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को अंडमान निकोबार की जिम्मेदारी मिली है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के साथ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय व आईएफएस वरूण जैन का प्रतिनिधिमंडल अंडमान निकोबार जाएगा। जहां संस्कृति विभाग के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने निमंत्रण देंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे