महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अक्टूबर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कल 15 अक्टूबर को संकुल केंद्र बेलसोंडा विकासखंड महासमुंद में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़, भाषा, गणित कौशल पर आधारित विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल क्षेत्र के 4 प्राथमिक शालाओं के सहायक शिक्षकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो शिक्षकों को बुलाया गया था। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने आकर्षक ढंग से बच्चों के शैक्षणिक स्तर को ध्यान में रखकर, लाभकारी,उपयोगी,चलित-अचलित माडल का प्रजेंटेशन किया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर के लिए दो माडल को निर्णायक दल के सदस्यों द्वारा चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान लीनू चंद्राकर बेलसोंडा और दूसरे स्थान विनेश कुमार पाड़ें नांदगांव ने प्राप्त किया। उपस्थित सभी सहायक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त सहायक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ मोमेंटो और निर्णायक दल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश सिन्हा व्याख्याता संकुल समन्वयक, सुरेश कुमार पटेल, निर्णायक दल के सदस्य राजकुमारी पटेल, कल्पना सेठी, ममता ठाकुर, हेमंत देवांगन, लीना चंद्राकर, विनेश कुमार पाड़े, पूर्णेश्वर गिरी गोस्वामी,शीला चंद्राकर, घनश्याम बंजारे, सुनीता चक्रधारी,शोभा सिंह देव का विशेष योगदान रहा।