महासमुन्द

भाजपाइयों ने जानीं ग्रामीणों की समस्याएं
15-Oct-2022 3:09 PM
भाजपाइयों ने जानीं ग्रामीणों की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 अक्टूबर।
पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा एवं किसान मोर्चा उपाध्यक्ष निर्भय नायक ने ग्राम कोलपदर, तुरेंगा एवं सरेकेल के ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर समस्याओं की जानकारी ली। गांव वालों ने प्रधानमंत्री आवास, पानी टंकी, सडक़, शौचालय, गौठान, शराब, रेत को लेकर समस्याएं गिनाईं। बैठक में सरपंच श्री दीवान, नवरतन ध्रुव, मनोज यादव, सीतेश साहू, लक्ष्मी नारायण ध्रुव, भीखम ध्रुव, हरीराम दीवान, नेहरू पटेल, यादराम पटेल, डोमन यादव, विनोद कमार, नंदा, राजेश बरिहा, पुरूषोत्तम बघेल, चूडा़मणी पटेल, आत्माराम निषाद,कुमार यादव, सुकालू बघेल, टेकराम बरिहा,रामसिंग दीवान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट