महासमुन्द
सरायपाली, 15 अक्टूबर। बलौदा चौकी अंतर्गत ग्राम कुसमीसरार में एक व्यक्ति को बेचने के लिए रखे अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुसमीसरार में एक व्यक्ति बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए रखा है। सूचना पर पुलिस टीम कुसमीसरार रवाना हुई,संदेही व्यक्ति के घर दबिश दी और बाड़ी में 15 लीटर 3000 पाया, जिसे जब्त कर शराब को बेचने के लिए रखे आरोपी प्रकाश नंद (43)ग्राम कुसमीसरार, को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ पुलिस ने पुलिस धारा 34(2) आबकारी एक्ट कि कार्यवाही कर विवेचना में लिया है।
संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक उदय राम साहू, प्रधान आरक्षक सुभाष चंद्र कंवर ,आरक्षक मनीष भोई ,पेखन माथुर, कल्प राम साहू, मोहित बारले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।