महासमुन्द
महासमुंद,15 अक्टूबर। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के सभी एसडीएमए खाद्य औषधि प्रसाधन के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों जहां मिलावटी मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं, की जांच एवं सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं चलित प्रयोगशाला की टीम ने 13 अक्टूबर को आमजन एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं रोकथाम के लिए राज्य चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से खाद्य नमूना संकलित किया। जिला मुख्यालय महासमुंद के कुल 14 खाद्य प्रतिष्ठानों मेसर्स सूर्योदय प्रोव्हिजन स्टोर्स, छप्पन भोग, मक्खन भोग, राजस्थानी जलेबी, मधुलिका रेस्टोरेंट, रसोई रेस्टोरेंट, वैभव प्रोव्हिजन स्टोर्स, न्यू भवानी मिष्ठान भंडार, सुखी मिष्ठान भंडार, अजय प्रोव्हिजन स्टोर्स, मरुति स्वीट्स, सुन्दर चाप सेंटर, कृष्णा सुपर बाजार एवं भैरव बीकानेर स्वीट्स से कुल 50 खाद्य नमूनों का संकलन एवं परीक्षण किया।
परीक्षण के दौरान 50 खाद्य नमूनों में से 01 नमूना अवमानक, 02 नमूना मिथ्या छाप पाया गया तथा शेष 47 नमूना मानक पाया गया।