महासमुन्द
ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी, 2 जख्मी
15-Oct-2022 2:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 अक्टूबर। रायपुर से सोफ ा लेकर ओडिशा जा रही गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे चालक व बगल में बैठे कंडक्टर को चोटें आई हैं। डायल 112 से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार रायपुर निवासी दीपक कुमार गुप्ता टाटा एसीई सीजी 04 एनएच 6094 में सोफ ा लोडकर 12 अक्टूबर शाम 7ण्30 बजे रायपुर से ओडिशा ढेंकानाल के लिए निकले थे। गाड़ी को रवि गुप्ता पिता राकेश गुप्ता चला रहा था। पिथौरा एनएच 53 पहलवान ढाबा के पास पहुंचे थे कि अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे दीपक व रवि गुप्ता को चोट आई, वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे