महासमुन्द
सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन
14-Oct-2022 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अक्टूबर। महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में नक्सल उन्मूलन, हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्र चौकी टूहलू थाना कोमाखान के ग्राम खैरट कला में बुधवार को किया गया।
आयोजन के तहत नक्सल प्रभावित गांव खैरटकला में एसडीओपी बागबाहरा प्रतिभा चंद्रा देवांगन, थाना प्रभारी कोमाखान हर्ष कुमार धुरंधर व चौकी टूहलू प्रभारी राम भजन सिन्हा सहित पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के बीच जाकर नक्सल उन्मूलन के तहत मुख्यधारा से जुडऩे, नक्सलियों का साथ ना देने की अपील ग्रामीणों से की। साथ ही शासन की योजनाओं के संबंध में भी जानकारी देते हुए पंपलेट का वितरण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे