महासमुन्द

एक ही दिन 16 गांवों में छापे, 18 गिरफ्तार
14-Oct-2022 2:11 PM
एक ही दिन 16 गांवों में छापे, 18 गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अक्टूबर।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोज राम पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आकाश गिरेपुंजे के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई अभियान के तहत कल कुल 16 ग्रामों में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 74 लीटर अवैध शराब जप्त की गई  है जिसकी कीमत 23 हजार रुपए है।

पुलिस की टीम ने ग्राम डुमरपाली, लाभराकला, कुसमीसरार, कुरुभांठा, हरदी, बोइरगांव, बगारदरहा, डीपापाटा, अंसुला,भोकलूडीह, जीवतरा, रामपुर, रिमजी, चिंवराकूटा, भुरकोनी, कुटेला ग्रामों में कार्रवाई की और आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत 8 आरोपियों पर, 34-1 के तहत 7 आरोपियों पर तथा धारा 36 ब के तहत 7 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट