महासमुन्द

महासमुंद वन परिक्षेत्र में छापेमारी 1 लाख की सागौन लकड़ी बरामद
14-Oct-2022 2:08 PM
महासमुंद वन परिक्षेत्र में छापेमारी  1 लाख की सागौन लकड़ी बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अक्टूबर।
वन विभाग की टीम ने महासमुंद वन परिक्षेत्र में छापेमारी करते हुए दो लोगों के ठिकाने से 1 लाख 15 हजार की सागौन की लकड़ी जब्त की है। इसमें 3 नग सागौन ल_ा, 50 नग सागौन चिरान, सागौन बल्ली 3 नग जब्त की है।

इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिनोधा निवासी भारत लोहार और कृपाल यादव के घर पर परसों बुधवार को सर्च वारंट से दबिश देकर कार्रवाई की। इसमें भारत लोहार के घर से सागौन ल_ा 3 व सागौन चिरान 50 नग तथा कृपाल यादव के घर में सागौन बल्ली 3 नग जब्त की गई। जब्त चिरान की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। परिक्षेत्राधिकारी महासमुंद तोषराम सिन्हा ने बताया कि वन क्षेत्रों में अवैध कटाई की रोकथाम के लिए लगातार गश्तए जब्ती व सर्च की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्राधिकारी तोषराम सिन्हा, परिक्षेत्र सहायक चुमेश कुमार साहू, सीएफओ जगतूराम ठाकुर, सीएफओ लखिया माण्डले, सीएफओ, बीएफओ चम्पेश्वर साहू, बाजन सिंह डडसेना, देवकुमार ध्रुव, उपेन्द्र सिदार, भागा साहू व वन चौकीदार दिलीप यादव, हीरामन साहू मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट