महासमुन्द

महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
13-Oct-2022 8:13 PM
महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सरायपाली, 13 अक्टूबर। शहर के वार्ड नंबर 8 में एक व्यक्ति को 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार विगत 10 अक्टूबर को वार्ड नंबर 8 में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक थैला में महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने वार्ड नंबर आठ के उक्त संदेही के घर दबिश दी।  प्रभात साहू  (45 वर्ष) प्लास्टिक थैला में 10 लीटर महुआ शराब अवैध रूप से रखे हुए पाया गया।

जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट