महासमुन्द

योग के प्रति लोगों को जागरूक करना है-नरेन्द्र देव
13-Oct-2022 2:40 PM
योग के प्रति लोगों को जागरूक करना है-नरेन्द्र देव

महासमुंद,13 अक्टूबर। बीते मंगलवार को सरायपाली स्थानीय गीता भवन में पतंजलि योग समिति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार पतंजलि योग समिति के नरेंद्र देव पहुंचे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी दिनों में गांव-गांव घर-घर पहुंचकर कर योग के प्रति लोगों को जागरूक करना है तथा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।  उन्होंने बताया कि जल्द छग में भारतीय वैदिक शिक्षा बोर्ड शुभारंभ किया जाएगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी व महिला राज्य प्रभारी हेमलता साहू विशेष रूप से पहुंचे हुए थे। पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने समस्त अतिथियों का पुष्प से स्वागत किया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के पांच संगठनों का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अर्जुन कुजूर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सतीश अग्रवाल को भारत स्वाभिमान का ब्लॉक प्रभारी, भूमिसूता को पतंजलि महिला प्रभारी, खेमराज टिकुलिया को किसान पंचायत प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी बुधेश्वर दास, खिद्रो बाघ को युवा प्रभारी, मीडिया प्रभारी के रूप में शिवा निषाद को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर छतरसिंग पटेल, मोहनदास, संजय डडसेना उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट