महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अक्टूबर। समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण के भाव के साथ स्वस्थ समाज जागरूक राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सार्थक करते हुए आशीबाई गोलछा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक नियमित गतिविधि कर्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यहां के रासेयो युवा बढ़ते साइबर अपराध, अनियंत्रित वाहनों से आकस्मिक मौतों, छोटी छोटी बातों से निराश होकर आत्महत्या जैसे गंभीर विषयों पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा चलाये जा रहे अभियान में डी एस पी राजेश देवांगन, एस डी ओ पी कल्पना वर्मा, एस आई संजय राजपूत के साथ खाकी के रंग स्कूल के संग जैसे अनूठे कार्यक्रम में सहभागी हैं।
बाल मित्र रोशना डेविड, अन्नू भोई, अनुजा छत्तर के सहयोग से जन जागरूकता के लिए नुक्क्ड़ नाटक, ग्रामीणों से सम्पर्क कर रासेयो छात्राएं प्रचार्य जी आर सिन्हा के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी आयशा लतीफ , सरिता तिवारी के मार्ग दर्शन में वृक्षारोपण, जन स्वास्थ जागरूकता, मतदान जागरूकता, मतदाता परिचय पत्र का आधार कार्ड से लिक करना, नशा उन्मूलन रैली, शराब, तम्बाकू, सिगरेट आदि से होने वाले बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक कर रही हैं।
इन छात्राओं के अनुशासित कार्यों के लिए कलेक्टर, एस पी महासमुंद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्षमण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने रासेयो दल नायिका ममता यादव, उप दल नायिका टिंकी दीवान, ऋतु ठाकुर, थनेश्वरी, जागृति साहू, लित्तमं, लता साहू, हिना ध्रुव, नूतन जगत, धानमोतीन, सारिका नाग, अंजलि, उर्मिला यशोमति, सानिया खान, कौशल्या पटेल,तारिणी को पुरस्कृत किया है। एन एस एस संरक्षक राज्य महिला आयोग सदस्य अनिता रावटे, समाज सेवी दाऊलाल चंद्राकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरा विदानी, तारिणी चंद्राकर, मीना वर्मा ने एन एस एस स्वयं सेवकों को शुभकामनाएं दी है।