महासमुन्द

कंप्यूटर ट्रेनिंग 21 तक
12-Oct-2022 2:31 PM
कंप्यूटर ट्रेनिंग 21 तक

महासमुंद,12 अक्टूबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को तकनीकी ज्ञान में सशक्त बनाने की दिशा में 15 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन 8 से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है।  विज्ञान संकाय की 50 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल ने प्रशिक्षण का शुभांरभ किया। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. करुणा दुबे, नेक समन्वयक डॉ नीलम अग्रवाल, आई क्यू ए सी समन्वयक मनीराम धीवर, महिला सशक्तिकरण समिति की संयोजक डा दुर्गावती भारतीय, डॉ वैशाली गौतम हिरवे, कंप्यूटर विभाग प्रमुख अजय कुमार देवांगन उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट