महासमुन्द

आरक्षण में कटौती के विरोध में गोंगपा ने निकाली रैली
11-Oct-2022 2:04 PM
आरक्षण में कटौती के विरोध  में गोंगपा ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 अक्टूबर। आरक्षण में की गई कटौती के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा सोमवार को रैली निकालकर जिला प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

आदिवासी समाज से जुड़े महिला पुरुष अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। ज्ञापन के माध्यम से गोंडवाना गणतंत्र पाटी लोगों ने अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। गोंडवाना गणतंत्र पाटी के जिला उपाध्यक्ष रामायण नेताम ने चर्चा में बताया कि आदिवासियों के आरक्षण में कटौती की गई है, जो कि न्याय संगत नहीं है। रामायण नेतात का कहना था कि इस मुद्दे पर सरकार नही सही रूप से अपना पक्ष नही रखा। आंदोलन केवल सांकेतिक है अगर मांग पूरी नही हुई तो राजधानी रायपुर में जाकर उग्र आंदोलन करेंगे और इस बार आर पार की लड़ाई लड़़ेंगे। 


अन्य पोस्ट