महासमुन्द

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार महासमुंद पहुंचे महानंद
10-Oct-2022 3:59 PM
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार महासमुंद पहुंचे महानंद

समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अक्टूबर।
भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री किशोर महानंद का प्रदेश मंत्री बनने के पश्चात कल प्रथम महासमुंद नगर आगमन हुआ।  इस दौरान सांसद कार्यालय के सामने उनका फूल मालाओं और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते हुए नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कमर कस लें। चुनाव में कुछ माह शेष है। जिसमें जनता से वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकना है और भाजपा का सुशासन दोबारा लाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कीे मजबूती के लिये निरंतर कार्य करें और केन्द्र के मोदी सरकार के योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। इस दौरान प्रदेश मंत्री किशोर महानंद के साथ पंहुचे भाजपा नेता दयालु गांडा, संजय कुमार, बंसत बाघ, बंसत गोड का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, सांसद प्रतिनिधि अरविंद प्रहरे, सहकार भारती जिला अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, निराश्रित संघ अध्यक्ष जगन्नाथ छुरा, गोवर्धन हियांल, फगवा पटेल, हरेकृष्ण बेहरा, युवा मोर्चा शहर  मंत्री दीपक राव, अंशुल भारती आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट