महासमुन्द
महासमुंद, 10 अक्टूबर। सरकारी महाविद्यालय की छात्रा को एक लडक़े ने कार में बिठाने की कोशिश की और नहीं बैठने पर मोबाइल व रुपए लूट कर ले गया। यह आरोप महाविद्यालय की एक छात्रा ने लगाया है और कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा है।
उसने बताया है कि वह 1 साल पहले उसकी आरंग निवासी लखन साहू के साथ मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल से बातचीत करते थे। लेकिन कुछ दिन से वह शादी के लिए दबाव डालने लगा तो उसने बातचीत बंद कर दी। शुक्रवार को जब युवती कॉलेज जा रही थी, उसी समय लखन साहू कार में दो लडक़ों को लेकर आया और जबरदस्ती बिठाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने व सहेलियों के बीच बचाव करने पर उसे छोड़ा। इसी बीच मोबाइल व कवर के पीछे 2 हजार रुपए थे, उसे लेकर फरार हो गया।
इसके बाद उसने सोशल मीडिया में अपने साथ वाली
फोटो वायरल कर दी। युवती ने थाने में शिकायत की है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।