महासमुन्द

नाबालिग भतीजी से जंगल में रेप, बंदी
09-Oct-2022 3:32 PM
नाबालिग भतीजी से जंगल में रेप, बंदी

बसना, 9 अक्टूबर। चाचा द्वारा नाबालिग भतीजी को डरा-धमका कर भगाने व रेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता के परिजनों ने कड़ी मशक्कत से 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस को सौंपा। उसे बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार नाबालिग पीडि़ता ने बताया कि चाचा ने बुधवार को डरा धमका कर ओडिशा क्षेत्र के कुरुपाली जंगल में ले जाकर रेप किया।

आरोपी उसे अपने रिश्तेदार की स्कार्पियो मंगा कर तमिलनाडु भागने की फिराक में था। परिवार के सदस्यों ने कड़ी  मशक्कत के साथ पकड़ करके बसना थाना में सुपुर्द किया। उसे बसना पुलिस ने  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।
 


अन्य पोस्ट