महासमुन्द

बच्चा चोर गिरोह घूमने की अफवाह पर पुलिस की अपील
08-Oct-2022 7:20 PM
बच्चा चोर गिरोह घूमने की अफवाह पर पुलिस की अपील

महासमुंद,8 अक्टूबर। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे ने लोगों से अपील की है कि पिछले कुछ समय से इस तरह की अफ़वाह फैल रही है की छत्तीसगढ़ में बच्चा चोर गिरोह घूम रहा है। जिसको लेकर कुछ पॉम्पलेट भी व्हाट्सअप ग्रुप में सर्कुलेट हो रहे हैं। जिससे पुलिस द्वारा जारी करना बताया जा रहा है । दुर्ग में इसको लेकर एक मामला भी दर्ज हुआ है। बहुत से जिलों में आगामी त्योहारों के कारण अलग अलग राज्यों से आकर कमाने खाने वाले लोग भी घूम रहे हैं। जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चा चोर समझकर मार पीट की घटनाएं भी हो रही है । अत: आपसे अनुरोध है कि इस तरह के अफ़वाहोंपर ना जाये। संदेह के आधार पर अनावश्यक किसी से हिंसात्मक व्यवहार ना करे। कही कुछ संदिग्ध प्रतीत होने पर स्थानीय थाने में सूचना देवें।


अन्य पोस्ट