महासमुन्द

जूनियर राज्य बॉस्केटबॉल स्पर्धा
08-Oct-2022 6:31 PM
जूनियर राज्य बॉस्केटबॉल स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अक्टूबर।
19वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता महासमुंद के दूसरे दिन कल कुल आठ मैच हुए। जिसमें सुबह के सेशन में 4 मैच हुए। पहला मैच सरगुजा विरुद्ध दुर्ग (बालक वर्ग) में दुर्ग जिले ने 24-3-36 से मैच जीता। दूसरा मैच रायपुर कॉरपोरेशन विरूद्ध महासमुंद जिला (बालिका वर्ग) में महासमुंद ने 0-28 से जीत दर्ज कराया।

तीसरा मैच देवेंद्र नगर विरुद्ध महासमुंद कारपोरेशन (बालक वर्ग) में महासमुंद ने 7-22 और चौथा मैच भिलाई कॉरपोरेशन विरुद्ध महासमुंद जिले में भिलाई कॉर्पोरेशन ने 23-20 से जीत दर्ज कराया।

इसी प्रकार शाम के सेशन में 8 क्वार्टर मैच सम्पन हुआ। जिसमें वीरगांव वर्सेस भिलाई कारपोरेशन (बालिका वर्ग) के मैच में भिलाई कॉरपोरेशन ने  0-54 पॉइंट से जीत दर्ज कराई। दूसरा मैच दुर्ग डिस्ट्रिक्ट विरुद्ध देवेंद्र नगर (बालक वर्ग) में दुर्ग डिस्ट्रिक्ट 18-1 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच देवेंद्र नगर विरुद्ध सरगुजा डिस्ट्रिक्ट (बालिका वर्ग) में देवेंद्र नगर की 45-35 से जीत हुई। क्वार्टर फाइनल के चौथे मैच में महासमुंद जिला(बालक वर्ग) को वाक ओवर मिला। पांचवें मैच में रायपुर जिला विरुद्ध दुर्ग जिला (बालिका वर्ग) में दुर्ग जिले ने 4-26 से जीत दर्ज कराई।

छठवें मैच में रायपुर जिला विरुद्ध वीर गांव (बालक वर्ग) में बीर गांव ने 11-14 से जीत दर्ज कराई। जबकि सातवें मैच महासमुंद डिस्ट्रिक्ट (बालिका वर्ग) को वॉकओवर मिला। आठवां मैच सरगुजा डिस्ट्रिक्ट विरुद्ध महासमुंद हुआ।


अन्य पोस्ट