महासमुन्द

ईद मिलादुन्नबी पर्व को ले शांति समिति की बैठक
08-Oct-2022 2:43 PM
ईद मिलादुन्नबी पर्व को ले शांति समिति की बैठक

9 को निकलेगी मोहम्मदी जुलूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 8 अक्टूबर।
स्थानीय आरक्षी केन्द्र में थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर के द्वारा मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारियों व शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें आगामी 9 तारीख को ईद मिलादुन्नबी त्यौहार मनाने को लेकर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि विगत दो वर्षों से कोरोना की वजह से मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष मुस्लिम समाज द्वारा 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सुन्नी मस्जिद से जुलूस निकलेगी। जो इस्लाम मोहल्ला होते हुए नूरानी चौक, बाजारपारा, उडिय़ापारा  से मुस्लिम कब्रस्तान  पहुंचेगा।वहाँ से जूलूस मेन रोड होते हुए मदरसा निजामिया जय स्तंभ चौक पहुंचेगी। जहाँ परचम कुशाई का कार्यक्रम होगा,पश्चात जुलूस का समापन होगा। वहीं मुस्लिम युवाओं द्वारा प्रात: 9 बजे बाईक निकाली जाएगी।

मुस्लिम जमात के मुतवल्ली शाहिद हुसैन द्वारा सभी मुस्लिम जनों से जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने एवं जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने की अपील की गई है।
 शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शाहिद हुसैन,तबारक हुसैन रजा, नईम लखानी, अय्युब हुसैन, आदम मोहम्मद, दिलशाद अली, शहबाज बेग, अब्दुल वाहिद, मफाज बेग, हमीद खान, मो. एजाज, छोटू मोहम्मद आदि सामाजिक जन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट