महासमुन्द

राशन दुकान में चोरी, 2 गिरफ्तार
08-Oct-2022 2:42 PM
राशन दुकान में चोरी, 2 गिरफ्तार

सरायपाली, 8 अक्टूबर।  राशन चोरी करने वाले दो आरोपियों को बलौदा चौकी पुलिस ने राशन के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार  पिछले माह बलौदा चौकी अंतर्गत  ग्राम छिबर्रा के राशन दुकान के रोशनदान से अज्ञात चोरों के द्वारा राशन सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया था, चोरी करने वाले गेर्रा निवासी दो आरोपियों को पुलिस ने 22 पैकेट चावल के साथ गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि दुकान के सेल्समेन राजेश स्वांई गेर्रा चौकी बलौदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाया था कि 24 से 27 सितंबर के मध्य शासकीय उचित मूल्य की दुकान छिबर्रा से 130 से 140 पैकेट चावल कुल  राशि 6500 रुपए को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया था, पुलिस द्वारा अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही थी और प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया थो।

मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग छत्तीसगढ़ के उड़ीसा सीमावर्ती गांव में राशन बेच रहे हैं वहीं दूसरी ओर घटना दिनांक को कुछ लोग रात्रि में कीर्तन देखकर वापस लौट रहे थे और राशन दुकान के समीप एक अपचारी बालक व एक अन्य व्यक्ति को राशन ले जाते देखा था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों संदेहियों जिसमें रेशम देहरी उर्फ दीवाना पिता तिर्गत देहरी 29 वर्ष निवासी ग्राम गेर्रा चौकी बलौदा व उसके एक अन्य नाबालिग अपचारी साथी को पकड़ कर पूछताछ किया तो दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी किये हुई चावल दोनों घर से ग्यारह,ग्यारह पैकेट कुल 22 पेकेट जब्त किये।
जबकि चोरी किये गये शेष चावल को बेचकर खर्चा किए जाने की बात कही।


अन्य पोस्ट