महासमुन्द

पंचमी पर निकाली 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा
01-Oct-2022 2:54 PM
पंचमी पर निकाली 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

महासमुंद, 1 अक्टूबर। शारदेय नवरात्रि पर्व के पंचमी तिथि पर दुर्गा के एक रूपों में स्कंद माता की पूजा अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात हाई स्कूल मैदान से नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग व पार्षदों समेत साथी महिलाओं ने 51 मीटर माता की चुनरी यात्रा निकाली ।

पिछले 8 वर्षों से निरंतर गरबा नाइट आयोजन समिति पंचमी की रात माता की चुनरी यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा में पार्षद अमन चंद्राकर,  हफ ीज करैशी, मंगेश टांकसाले, मीना वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, पवन पटेल, ईश्वर सिन्हा, डागेश्वरी चंद्राकर,विमला चंद्राकर,ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल, गोलू मदनकार, अरिश अनवर, सगनजोत सिंह व शब्बीर सोनी के साथ महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं।
 


अन्य पोस्ट