महासमुन्द

8 टन अवैध कबाड़ के साथ दो गिरफ्तार
01-Oct-2022 2:37 PM
8 टन अवैध कबाड़ के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद, 1 अक्टूबर। तुमगांव थाना पुलिस ने कल शुक्रवार को 8 टन अवैध कबाड़ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी  के अनुसार शुक्रवार को तुमगांव चौक की ओर से ट्रक में कबाड़ भरकर अवैध रूप से लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। सुचना पर एनएच.53  तुमगांव बस स्टैंड के पास रोककर चालक व अन्य से पूछताछ की। कबाड़ को लेकर दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर चालक खिकेलाल धृतलहरे उर्फ  विशाल धृतलहरे 33 और कैलाश प्रसाद प्रहरी 46 साल दोनों निवासी खरोरा जिला रायपुर को गिरफ्तार किया।
 ट्रक के अंदर 8 टन कबाड़ की कीमत  35 हजार 260 रुपए आंका गया है।
 


अन्य पोस्ट